नीमच। युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
बीएसडब्ल्यू के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि एमएसडब्ल्यू के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। बीएसडब्ल्यू की वार्षिक फीस 4,500 रुपए तथा एमएसडब्ल्यू की 6,500 रुपए निर्धारित है।
रविवार को होती हैं कक्षाएं-
पाठ्यक्रमों की कक्षाएं केवल रविवार को आयोजित की जाती हैं। इससे विद्यार्थी नौकरी अथवा नियमित अध्ययन के साथ भी इन पाठ्यक्रमों को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को फीस दो किस्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवेश के लिए टीसी जमा करना अनिवार्य नहीं है।
10 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन-
इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिला पंचायत स्थित जन अभियान परिषद कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9424016964 एवं 9755932053 पर संपर्क किया जा सकता है।