BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 7:10 pm
KHABAR : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रोड चौड़ीकरण, ट्रैफिक सिग्नल, अतिक्रमण, डायवर्सन और भारी वाहनों के प्रवेश पर हुई चर्चा, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- सुनियोजित ढंग से नया यातायात प्लान तैयार करें, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना सहित लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई, आरईएस, एनएचएआई, परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने मंदसौर शहर की यातायात व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शहर के लिए सुनियोजित एवं व्यवस्थित ढंग से नए सिरे से यातायात प्लान तैयार किया जाए। इस दौरान शहर में सड़क चौड़ीकरण, ट्रैफिक सिग्नल, अतिक्रमण, डायवर्सन तथा विभिन्न प्रवेश मार्गों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द कराएं मरम्मत-
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई, आरईएस एवं एनएचएआई के अधीन आने वाले वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत एवं सुधार कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों के दोनों ओर आवागमन में बाधा बनने वाले अनधिकृत एवं अनावश्यक कट बंद किए जाएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सभी सुधारात्मक कार्यों को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत पूरा करने के निर्देश भी दिए।

सड़क पर पार्किंग रोकने और ट्रैफिक सिग्नल लगाने के निर्देश- 
कलेक्टर ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सड़कों पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगरपालिका को शहर में आवश्यक स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने तथा यातायात रुकने वाले स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

भारी वाहनों के प्रवेश पर भी हुई चर्चा-
बैठक में मंदसौर के शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं संचालन पर प्रतिबंध लगाने तथा मंदसौर कृषि उपज मंडी के बाहर खड़े होने वाले ट्रैक्टरों की लाइन एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के संबंध में भी चर्चा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विभागों के बीच समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE