मंदसौर। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं के निराकरण को लेकर मंडल रेल प्रबंधक, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों, दिव्यांगजनों एवं व्हीलचेयर से आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानियों का उल्लेख करते हुए स्टेशन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विधायक जैन ने पत्र में बताया कि नीमच-रतलाम रेल लाइन के दोहरीकरण के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कई यात्री ट्रेनों का संचालन हो रहा है। स्टेशन पर पैदल पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन रैंप एवं लिफ्ट का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते प्लेटफॉर्म नंबर-1 से प्लेटफॉर्म नंबर-2 तक जाने के लिए यात्रियों को सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग एवं व्हीलचेयर पर निर्भर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध अस्थायी गेट को भी बंद कर दिया गया है। यात्रियों द्वारा लगातार इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मंदसौर जिला मुख्यालय का प्रमुख रेलवे स्टेशन है, इसलिए यहां यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।
चार प्रमुख मांगें रखीं-
विधायक विपिन जैन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंडल प्रबंधन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से रैंप एवं लिफ्ट का निर्माण पूरा होने तक प्लेटफॉर्म नंबर-2 का अस्थायी गेट खोलने की मांग शामिल है।
1. अस्थायी गेट खोला जाए: रैंप एवं लिफ्ट का निर्माण कार्य पूरा होने तक प्लेटफॉर्म नंबर-2 का अस्थायी गेट यात्रियों के लिए खोला जाए, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार एवं व्हीलचेयर से आने-जाने वाले यात्रियों को सीढ़ियों का उपयोग नहीं करना पड़े।
2. पर्याप्त संख्या में कुलियों की व्यवस्था: रेलवे स्टेशन पर स्थायी एवं पर्याप्त संख्या में कुलियों की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को सामान लाने-ले जाने में परेशानी न हो।