BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 12:49 pm
KHABAR : कृष्ण रूप में बालक को साथ लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा गौभक्त, कबीरमठ गौशाला की व्यवस्थाओं पर उठाए गंभीर सवाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद की कबीरमठ गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को एक गौभक्त अनोखे अंदाज में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर गौशाला की व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की। गौभक्त अपने साथ एक बालक को भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण करवाकर तथा हाथ में लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर पहुंचा। इस प्रतीकात्मक तरीके से उसने गौशाला की व्यवस्थाओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

चार वर्षों में गौवंश की मौत का आरोप
ज्ञापन में गौभक्त ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों के दौरान गौशाला में कथित लापरवाही के चलते कई गौवंश की मौत हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर भी गौवंश की मौत होने का उल्लेख करते हुए गौशाला में चारा-पानी, उपचार, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में लापरवाही के आरोप लगाए गए।

उच्चस्तरीय जांच की मांग-
गौभक्त ने गौशाला की उच्चस्तरीय जांच कराने, गौवंश की मौत के कारणों की पड़ताल करने तथा यदि लापरवाही सामने आए तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही पर्याप्त चारा-पानी, आवश्यक दवाइयां, नियमित पशु चिकित्सा एवं साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन में गौशाला के संचालन तथा शासकीय राशि के उपयोग की पारदर्शी जांच कराने की मांग भी की गई। कृष्ण रूप में बालक और हाथ में लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचना गौसेवा तथा गौशाला की व्यवस्थाओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का एक प्रतीकात्मक प्रयास रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE