उज्जैन। 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।
उज्जैन को फिर भव्य बनाने पर जोर
सिंधिया ने कहा कि 2028 का सिंहस्थ उज्जैन के लिए बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से उनकी कई बार बातचीत हो चुकी है। मुख्यमंत्री की मंशा उज्जैन को फिर से उसकी भव्यता देने की है।
इसी के तहत शिप्रा नदी के घाटों का विस्तार किया जा रहा है और पूरे शहर का विकास किया जा रहा है।
करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं
इन विकास कार्यों का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्नान और दर्शन की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
सिंधिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर तैयारियों को आगे बढ़ा रही हैं, ताकि 2028 का सिंहस्थ यादगार आयोजन बन सके।