BREAKING NEWS
BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 3:34 pm
KHABAR : युवाओं के लिए समाज सेवा एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ने का अवसर, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सहभागिता, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

बीएसडब्ल्यू तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 12वीं उत्तीर्ण तथा एमएसडब्ल्यू दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वार्षिक शुल्क क्रमशः 4,500 एवं 6,500 रुपये है। कक्षाएं केवल रविवार को आयोजित होने से विद्यार्थी नौकरी अथवा नियमित अध्ययन के साथ भी पाठ्यक्रम कर सकते हैं। फीस दो किस्तों में जमा करने की सुविधा तथा टीसी जमा करने की अनिवार्यता नहीं है।

इच्छुक विद्यार्थी 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अथवा जिला पंचायत स्थित जन अभियान परिषद कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9424016964 एवं 9755932053 पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE