गुना। आरक्षण में संशोधन, एट्रोसिटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा द्वारा अनिश्चितकालीन धरना-आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इसी को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी मांगों और आगामी आंदोलन की जानकारी दी।
पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की आवश्यकता है। उनका आरोप है कि एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो रही है और समाज में भाईचारे का ताना-बाना कमजोर हो रहा है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने महाविद्यालयों से जुड़े यूजीसी एक्ट को लेकर भी विरोध जताया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। पदाधिकारियों के मुताबिक, इन मुद्दों को लेकर संगठन द्वारा विभिन्न स्तरों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
मोर्चा ने बताया कि मांगों को लेकर 9 सितंबर को गुना में विशाल आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।