BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 4:37 pm
KHABAR : आयुर्वेद के जरिए स्वास्थ्य संरक्षण की पहल, पिपलिया रुडी में आयोजित हुआ निःशुल्क शिविर, 43 लोगों की जांच कर बांटी निःशुल्क दवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-5, पिपलिया रुडी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 43 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।

शिविर के दौरान त्वचा रोग, उदर रोग, नेत्र रोग, श्वास-कास, अम्लपित्त, अग्निमांद्य, विबंध, उदर शूल, अतिसार, संधिवात, नाक-कान-गला संबंधी रोग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न रोगों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

चिकित्सा दल द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव प्रबंधन, नशामुक्ति, स्वच्छता एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी लोगों को आवश्यक जानकारी और परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा बंजारा, सहायिका सहित अन्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE