BREAKING NEWS
BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 4:41 pm
KHABAR : स्कूलों के बीच सज रही शराब की मंडी, नर्मदापुरम में महिलाओं का फूटा गुस्सा, दी ब्ड हाउस घेराव की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जहां पूरे प्रदेश में आबकारी विभाग चेकिंग अभियान चला रहा है, वहीं नर्मदापुरम के गुराड़िया जाट गांव में पुलिस और आबकारी प्रशासन की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। गांव में खुलेआम फल-फूल रहे अवैध शराब और जुए के कारोबार से परेशान होकर आदिवासी समाज की दर्जनों महिलाएं पिकअप में सवार होकर सीधे कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में गुहार लगाने पहुंचीं।


स्कूलों के बीच सज रही शराब की मंडी
ग्रामीण रितेश राठौर ने आरोप लगाया कि गांव के मिडिल और हाई स्कूल के ठीक बीचो-बीच बेखौफ होकर अवैध शराब बेची जा रही है। रानी बाई जाट, सुखराम पाटिल और सुरेश ठाकुर जैसे आरोपी बेधड़क यह अवैध धंधा चला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने शिवपुर थाने जाकर शिकायत दर्ज करानी चाही, तो वहां मौजूद ।ैप् ने कार्रवाई करने के बजाय संवेदनहीन रवैया अपनाते हुए दो टूक कह दिया कि शराब बिकना बंद नहीं होगी!


जनसुनवाई में पहुंची विमला धुर्वे और अन्य महिलाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि अवैध शराब और जुए के अड्डों ने पूरे गांव का माहौल खराब कर दिया है। 14 से 18 साल के नाबालिग बच्चे नशे की लत में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। दिनभर कड़ी मजदूरी करके लौटने वाली महिलाओं से उनके पति शराब के लिए जबरन पैसे छीनते हैं और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती है। गलियों में शराबियों के हुड़दंग और गाली-गलौज के कारण महिलाओं व बेटियों का निकलना दूभर हो गया है।


कार्रवाई न हुई तो करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव
आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई और दोषी माफिया पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगी। महिलाओं ने साफ कहा कि सुनवाई न होने की स्थिति में वे एकजुट होकर मुख्यमंत्री निवास भोपाल के लिए कूच करेंगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कड़ा कदम उठाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE