BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 6:31 pm
REPORT : जनसुनवाई में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने 99 आवेदकों की सुनी समस्याएं, समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन ने 99 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम रिछाबच्चा निवासी ओमनारायण ने राजस्व नक्शे में त्रुटि सुधार के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम मंदसौर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार खेड़ा कोयला निवासी बसंतीबाई ने भूमि का सीमांकन करवाने एवं पट्टे की भूमि यथावत रखने के संबंध में आवेदन दिया। मामले में एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सातलखेड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर तहसीलदार धुंधड़का को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं, आक्या निवासी महिपालसिंह ने रास्ता चालू करवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार सीतामऊ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आवेदक-
जनसुनवाई में मुआवजा राशि दिलाने, अतिक्रमण हटाने, संपत्ति कर रजिस्टर में पुनः नाम जोड़ने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, भवन निर्माण की अनुमति, आर्थिक सहायता, पट्टा प्रदान करने, दिव्यांग छात्रावास में प्रवेश दिलाने तथा मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना का लाभ दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE