BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 6:43 pm
KHABAR : 30 आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, ललितपुर कनेक्शन पर यूपी पुलिस का स्पष्टीकरण, राहुल गांधी ने कही ये बात, पढे़ खबर

Share On:-

सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड मामले में 30 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इधर, शराब का ललितपुर कनेक्शन पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्पष्टीकरण सामने आया है। यूपी पुलिस ने इसे भ्रामक बताया है। इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

30 आरोपियों पर केस दर्ज
सागर शराब कांड मामले में दो थानों में 30 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गैर इरादतन हत्या की धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 लगाई गई है। इसमें आजीवन कारावास का प्रावधान है। संगठित अपराध की धारा 3 5 भी लगाई गई है। नशीला पदार्थ या जहर देने की धारा 123 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा की शराब दुकानें सील कर दी हैं। दुकानों में मौजूद शराब की सैंपलिंग भी कराई गई है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।


बंडा थाने में 19 आरोपियों के खिलाफ FIR
30 आरोपी बनाए गए है, जिसमें 14 को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइसेंसी यशवंत ठाकुर, जुझार लोधी, दिनेश सिंह, सौरभ लोधी, गोविंद लोधी, मनोहर लोधी, मनीष लोधी, आशीष साहू, आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद, रोहित, माखन, अनिकेत गंधर्व, विशाल लोधी, मंगल रजक, विशाल लोधी और राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


विनायका थाने में करीब 10 लोगों के खिलाफ FIR
लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा, राम सिंह लोधी, चंद्रभान राजपूत, अरविंद यादव, भगवान सिंह, मानसिंह अहिरवार, रोहित शिवहरे, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, सोहन राजपूत समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा भाजपा से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के बेटे है। वहीं चंद्रभान राजपूत करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष है।


सागर कलेक्ट्रेट का घेराव
इधर, भगवती मानव कल्याण संगठन और शक्ति चेतना पार्टी ने सागर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने पूर्ण शराब बंदी और बंडा जहरीली शराब कांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्राम भैसदेही में अवैध शराब पकड़ने गए संगठन के कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE