मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसआईएस द्वारा सुरक्षा सैनिक भर्ती तथा ग्लोबल मैनपॉवर एंड प्लेसमेंट सर्विसेस, साणंद, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में वायरिंग हार्नेस निर्माण से संबंधित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इन स्थानों पर होंगे सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविर-
एसआईएस द्वारा जिले में सुरक्षा सैनिक भर्ती के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा।
9 सितंबर 2026 — शासकीय आईटीआई, सीतामऊ
10 सितंबर 2026 — शासकीय आईटीआई, शामगढ़
11 सितंबर 2026 — शासकीय आईटीआई, गरोठ
15 सितंबर 2026 — शासकीय आईटीआई, भानपुरा
16 सितंबर 2026 — शासकीय आईटीआई, मल्हारगढ़
10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका
सुरक्षा सैनिक भर्ती के लिए 10वीं उत्तीर्ण, 19 से 40 वर्ष आयु तथा न्यूनतम 168 सेंटीमीटर ऊंचाई वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक होगा।
चयनित युवाओं को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न औद्योगिक एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए www.ssciindia.com पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संपर्क के लिए दर्शन सिंह गुर्जर — 96943 71137 एवं दिग्विजय सिंह राजपूत — 96448 58553 से संपर्क किया जा सकता है।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर-
इसी प्रकार ग्लोबल मैनपॉवर एंड प्लेसमेंट सर्विसेस, साणंद, अहमदाबाद द्वारा कारों के वायरिंग हार्नेस निर्माण से संबंधित कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 8वीं, 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
युवाओं से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील-
जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के सभी इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता के अनुसार उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।