खरगोन। जिले के कसरावद खामखेड़ा चौकी क्षेत्र के मुलठान-हीरापुर चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 3 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से गौवंश को तस्करी के लिए ले जा रहे एक तूफान वाहन को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद खामखेड़ा चौकी प्रभारी महेश यादव भी मौके पर पहुंचे और वाहन में मिले पांच गौवंश को अपने कब्जे में लिया।
बताया गया कि वाहन में पांच गौवंश के पैर बांधकर उन्हें पशु क्रूरता पूर्वक भरा गया था। पुलिस ने सभी गौवंश को सुरक्षित बाहर निकलवाकर खामखेड़ा स्थित श्री कृष्ण गौशाला में पहुंचाया, जहां उन्हें सुरक्षित छोड़ा गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वायतेल निवासी द्वारा इन गौवंश को महाराष्ट्र के एक व्यापारी को बेचने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है तथा गौवंश को ले जाने के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सौरभ दुबे, गुलाब कोंचले, राजू सोलंकी, जितेंद्र मालाकार और गजरात माली सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस की तत्परता से पांचों गौवंश सुरक्षित
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और खामखेड़ा चौकी पुलिस के मौके पर पहुंचने से पांचों गौवंश को सुरक्षित बरामद कर गौशाला पहुंचाया गया।