BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 7:32 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न, सीएम हेल्पलाइन एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए।

सप्ताह में दो दिन क्षेत्र भ्रमण करें अधिकारी-
कलेक्टर ने सभी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें।

गंदे पानी की शिकायतों का हो त्वरित निराकरण-
कलेक्टर ने नगरपालिकाओं एवं नगरीय निकायों को शहरों में गंदे पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता की जांच सप्ताह में एक बार सुनिश्चित करने को कहा।

50 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर विशेष ध्यान-
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने को कहा। खराब ग्रेडिंग एवं रैंकिंग वाले विभागों को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाकर अपनी स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए।

10 सितंबर से फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए लगेंगे कैंप-
कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में 10 सितंबर से फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित कार्य नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

फसल बीमा शिकायतों का शीघ्र निराकरण-
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को फसल बीमा से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर साप्ताहिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को कहा।

गौशालाओं के निरीक्षण की रिपोर्ट तीन दिन में दें-
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आवंटित ड्यूटी के अनुसार गौशालाओं का निरीक्षण कर तीन दिवस में प्रतिवेदन डिप्टी डायरेक्टर वेटरनरी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

श्रम योगी मान-धन योजना के लिए शिविर लगाने के निर्देश-
बैठक में श्रम विभाग को श्रम योगी मान-धन योजना के संबंध में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भी त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई-
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अद्यतन एवं संपूर्ण विभागीय जानकारी के साथ समय-सीमा बैठक में उपस्थित हों तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निराकरण योग्य प्रकरणों को लंबित रखना गंभीरता से लिया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये अधिकारी रहे उपस्थित-
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, एसडीएम मनासा किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर मयूरी जोक, श्रुति भयडीया, चंद्र सिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE