BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2026, 7:50 pm
RERPORT : जनसुनवाई में एसपी राजेश व्यास ने 58 आवेदकों की सुनी समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन की 19 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन, उज्जैन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के साथ ही सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें आवेदकों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं। एसपी व्यास ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से उनका त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की 19 शिकायतों का निराकरण-
शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन के लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 से संबंधित कुल 19 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया।

58 आवेदकों ने रखी अपनी समस्याएं-
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान करीब 58 आवेदक एसपी राजेश व्यास के समक्ष पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को प्रत्येक आवेदन का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मामले, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

थाना स्तर पर भी लगाए जाएं शिकायत निवारण शिविर-
पुलिस अधीक्षक व्यास ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों का समय पर और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में भी समय-समय पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण किया जा सके।

ये अधिकारी रहे मौजूद-
जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी जावद हर्ष राठौर, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक निकीता सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी दिव्या चन्द्रवंशी, समस्त थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी, संबंधित शाखा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE