सनावद। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और दिल्ली में छात्रावास की छत गिरने से मृत हुए नागरिकों और छात्रों की आत्मा की शांति के लिए सनावद शहर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।
बस स्टैंड सनावद से कैंडल मार्च शुरू हुआ जो मोरटक्का चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।