चित्तौड़गढ़। जिले के चित्तौड़गढ़, रावतभाटा एवं बेगूं नगर निकायों में नगर पालिका आम चुनाव के तहत बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण रूप से जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 19.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नगर निकायवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो बेगूं में सर्वाधिक 22.58 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 20.49 प्रतिशत तथा रावतभाटा में 16.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।