खरगोन। जिले की कसरावद तहसील में मंगलवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।
पहला हादसा छोटी कसरावद में हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर अभिषेक पिता मुकेश और गौतम पिता लखन, दोनों निवासी छोटी कसरावद, सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस अब हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
दूसरा हादसा कसरावद के ग्राम सादड़बन (देवजीरी) में हुआ। यहां 15 वर्षीय देवकरण पिता दुलु, निवासी सादड़बन, को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल देवकरण को परिजन निजी वाहन से अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र के लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान कर उनके चालकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।