BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2026, 2:30 pm
KHABAR : जीतू पटवारी गुरुवार को रीवा पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे, बोले- सरकार को देना होगा जवाब, मंत्रालय के सामने सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। दिवंगत कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने और जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह जारी है। सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा बुधवार को भोपाल स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय के सामने मौन सत्याग्रह पर बैठे। सुबह 11 बजे से शुरू हुए सत्याग्रह के दौरान भोपाल पुलिस ने करीब साढ़े 12 बजे विधायक अभय मिश्रा को हिरासत में ले लिया।

विधायक बोले- न्याय की लड़ाई जारी रहेगी
अभय मिश्रा दिवंगत कल्पना मिश्रा के पिता को न्याय दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद विधायक ने कहा कि पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

जीतू पटवारी गुरुवार को प्रदर्शन में शामिल होंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “रीवा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह जारी है। अस्पतालों में इलाज की जगह अव्यवस्था और मरीजों को राहत की जगह लापरवाही मिले, तो सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की
पटवारी ने कहा कि वह गुरुवार को रीवा पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि रीवा की इस बीमार व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता की जिंदगी से जुड़े सवालों पर अब चुप्पी नहीं चलेगी। कांग्रेस का आरोप है कि रीवा के अस्पतालों में लगातार अव्यवस्था और लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। कल्पना मिश्रा की मौत के मामले को लेकर भी कांग्रेस लगातार सरकार और प्रशासन से जवाब मांग रही है।

जीतू पटवारी के रीवा पहुंचने के ऐलान और अभय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और तेज किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE