नीमच। अग्रवाल समाज के आगामी निर्वाचन को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 13 सितंबर 2026 को होने वाले निर्वाचन के लिए महेश गर्ग डीपी ने अपनी दावेदारी पेश की है। उनकी दावेदारी के समर्थन में समाज के कई वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों ने समर्थन जताया है।
महेश गर्ग डीपी की दावेदारी का समर्थन अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल बंसल, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राजेंद्र गर्ग, एसपी कमल मित्तल, सुनील गोयल (ट्रांसपोर्ट), राकेश ऐरन, कमल मंगल, आशीष सिंघल, गिलोरी राजेश मंगल, पप्पू सहित अन्य समाजजनों द्वारा किया गया।
समाज के निर्वाचन को लेकर सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। आगामी 13 सितंबर को होने वाले चुनाव में कुल 731 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। ऐसे में प्रत्याशियों द्वारा समाजजनों से संपर्क कर समर्थन जुटाने का सिलसिला भी जारी है।
महेश गर्ग डीपी की दावेदारी के समर्थन में वरिष्ठ समाजजनों के सामने आने से चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें 13 सितंबर को होने वाले निर्वाचन के परिणाम पर टिकी हैं।