नीमच। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग के कार्यपालिक दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की।
आबकारी दल ने केनपुरिया, जोरावरपुरा, मांगरोल, मांगरोल चक, मुंडला चक, बोरखेड़ी सहारग्राम और हिंगोरिया सहित अन्य क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान 3.24 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 25 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 880 लीटर महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया।
अवैध मदिरा के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 36(ए) के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 96 हजार 176 रुपए बताई गई है।
हाईवे पर भी सघन चेकिंग-
इसके अलावा आबकारी विभाग ने नयागांव टोल के समीप अंतरराज्यीय हाईवे पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की। वाहनों की तलाशी लेकर अवैध मदिरा के परिवहन पर निगरानी रखी गई।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।