शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कलेक्टर बंगले पर एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर विभागों की संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई कर दुकान को सील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कलेक्टर बंगले के लिए दिए गए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ और खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्टोर की जांच की और अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।