नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसील जावद के ग्राम बरखेड़ा चौहान में शासकीय एवं श्मशान भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि खाली कराई गई।
ग्रामीणों ने शासकीय एवं श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जावद एसडीएम की जनसुनवाई में आवेदन दिया था। आवेदन पर मौजा पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नायब तहसीलदार, तहसील जावद के न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 0024/अ-68/2026-27जी दर्ज किया गया।
प्रकरण में ग्राम बरखेड़ा चौहान की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 253/1, कुल रकबा 2.260 हेक्टेयर में से 0.300 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में बेदखली आदेश पारित किया गया।
आदेश के पालन में 9 सितंबर को मौजा पटवारी एवं कोटवारों के दल ने कार्रवाई करते हुए श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाया और भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।