BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2026, 6:54 pm
KHABAR : सोयाबीन नुकसान का मुआवजा, बीमा राशि 15 दिन में दिलाएं, कांग्रेस नेता एसडीएम से मिले, आंदोलन की दी चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। खरीफ 2025 में सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान के बावजूद अब तक मुआवजा और फसल बीमा राशि नहीं मिलने से खालवा तहसील के किसानों में नाराजगी है। किसानों की समस्या को लेकर बुधवार को खालवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, हरसूद के कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस ने प्रभावित किसानों को फसल नुकसान की मुआवजा राशि और लंबित बीमा क्लेम का भुगतान 15 दिन के भीतर कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में भुगतान नहीं हुआ तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

फसल खराब होने के बाद भी नहीं मिला भुगतान
ज्ञापन में बताया गया कि खालवा तहसील क्षेत्र के कई किसानों ने खरीफ 2025 में सोयाबीन की फसल का बीमा कराया था। फसल को नुकसान होने के बाद भी संबंधित किसानों को अब तक न तो फसल नुकसान की मुआवजा राशि मिली है और न ही फसल बीमा की राशि का भुगतान किया गया है। कांग्रेस ने पात्र किसानों के नुकसान का उचित आकलन कर जल्द भुगतान कराने की मांग की।

अन्य तहसीलों में भुगतान, खालवा के किसान इंतजार में
कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा कि जिले की अन्य तहसीलों में फसल नुकसान का मूल्यांकन होने के बाद किसानों को मुआवजा और फसल बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं खालवा तहसील के कई किसान अभी भी अपनी राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि फसल खराब होने से किसानों को पहले ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में मुआवजा और बीमा राशि मिलने में देरी से उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ रही है।

पहले भी दिए आवेदन, समाधान नहीं होने का आरोप
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंवार ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्या को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को आवेदन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लगातार मांग के बाद भी भुगतान नहीं होने से प्रभावित किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।

15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपालसिंह ने प्रशासन से मांग की कि खालवा तहसील के सभी पात्र और प्रभावित किसानों की फसल के नुकसान का उचित आकलन कराया जाए। इसके साथ ही मुआवजा राशि और लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान कराया जाए। उन्होंने किसानों को राहत देने के लिए 15 दिन के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में किसानों की समस्या का निराकरण नहीं हुआ और राशि का भुगतान नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।

ज्ञापन के दौरान ये रहे मौजूद
इस दौरान धर्मेंद्रसिंह राठौड़, प्रदेश सचिव सुरेश पंवार, ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र रघुवंशी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निखलेश पालवी, एनएसयूआई अध्यक्ष अमन बकोरिया, मनोज पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपा कासडे, वीरेंद्र रघुवंशी, नारायण ठाकुर, लाड़की बाई सहित बड़ी संख्या में खालवा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE