BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2026, 6:56 pm
NEWS : माउंट आबू में चुनाव प्रचार का शोर थमा, अब घर-घर पहुंचेंगे प्रत्याशी, पढे़ अनिल ऐरन की खबर 

Share On:-

माउंट आबू। पश्चिम भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में 25 वार्डों वाली नगर पालिका के चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने रैली, जनसंपर्क और मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

भाजपा की ओर से बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। वहीं कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया। प्रचार अभियान के दौरान प्रत्याशियों ने अपने-अपने मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच बनाई।

अब घर-घर पहुंचेंगी चुनावी पर्चियां
चुनाव प्रचार का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं तक पहुंचेंगे। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से मतदाताओं को चुनावी पर्चियां पहुंचाने और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए समर्थन जुटाने की तैयारी है। प्रशासन की ओर से भी मतदान को लेकर आवश्यक जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाई जा रही है।

जनता की पसंद पर टिकी प्रत्याशियों की नजर
विभिन्न वार्डों के मतदाताओं से चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि इस बार वे ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहते हैं जो नगर पालिका में पहुंचकर जनता के मुद्दे उठाए, लोगों की समस्याएं सुने और वार्ड के विकास के लिए काम करे।

माउंट आबू में 11 सितंबर को मतदान होना है। ऐसे में अंतिम दौर में सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों का पूरा फोकस मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क और अपने पक्ष में मतदान कराने पर रहेगा। अब देखना होगा कि 25 वार्डों में मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE