पोलायकलां। 19 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पोलायकलां-अरनिया ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक श्री कृष्णाश्रय संस्कृति सदन पोलायकला में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कृणाल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज परमार, नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश दीक्षित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र जेसीबी, अरनिया ब्लॉक अध्यक्ष धनराज परमार, वरिष्ठ नेता रामप्रसाद सोनानिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को अतिथियो के साथ संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव कृणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब जाग चुका है और वह अपने अधिकारों तथा रोजगार के मुद्दे को समझ रहा है क्योकि भाजपा सरकार की नीतियां चंद बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की है चौधरी ने कहा कि आज देश का युवा राहुल गांधी की ओर उम्मीद से देख रहा है। राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं।
इसी उद्देश्य को लेकर देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से युवा शक्ति को अपने अधिकारों और भविष्य के लिए शिक्षा रोजागर स्वास्थ आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बैठक में पदाधिकारियों ने 19 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा और छात्र वर्ग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी नजर आया।