चित्तौड़गढ़। जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता, बूंदी जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं अर्बन बैंक चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया ने नटवर सिंह स्कूल चित्तौड़गढ़ स्थित वार्ड 10 के बूथ क्रमांक 16 पर पूर्व राज्य उपभोक्ता आयोग सदस्या एडवोकेट विमला सेठिया, पुत्र टैक्स एडवोकेट महावीर सेठिया एवं पुत्रवधू आर्किटेक्ट जाह्नवी पुगलिया के साथ सपरिवार मतदान किया।
जनचेतना मंच के संस्थापक डॉ. सेठिया के अनुसार “मतदान केवल अधिकार नहीं, लोकतंत्र के प्रति हमारा पवित्र दायित्व है। एक-एक वोट की कीमत देश और समाज के भविष्य को दिशा देती है इसलिए मंच ने वर्ष 2012 से ही मतदाताओं से राष्ट्रहित और स्वस्थ लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए अपने वोट की कीमत पहचानने का अभियान चला रखा है।
उन्होंने कहा, “उंगली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं, लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक होने का प्रमाण है।