BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 10:28 am
NEWS : नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी, जिले की तीन नगर निकायों में 69.89 प्रतिशत मतदान, बेगूं में सर्वाधिक 84.36 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 67.87 और रावतभाटा में 66.82 प्रतिशत मतदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जिले की तीन नगर निकायों—चित्तौड़गढ़, रावतभाटा एवं बेगूं- में मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बेगूं नगर निकाय में सर्वाधिक 84.36 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 67.87 प्रतिशत तथा रावतभाटा में 66.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के निकाय चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह बारहठ ने बेगूं सहित अन्य नगर निकायों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।

1 लाख 11 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया मतदान-
शाम 6 बजे तक जिले की तीनों नगर निकायों में कुल 1 लाख 59 हजार 97 मतदाताओं में से 1 लाख 11 हजार 189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नगर निकायवार आंकड़ों के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में 98 हजार 229 मतदाताओं में से 66 हजार 667, रावतभाटा में 38 हजार 910 में से 25 हजार 999 तथा बेगूं में 21 हजार 958 में से 18 हजार 523 मतदाताओं ने मतदान किया।

बुजुर्गों और नव मतदाताओं में भी दिखा उत्साह-
मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के प्रति मतदाताओं का उत्साह नजर आया। बुजुर्ग मतदाता भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखाई दिए। वहीं पहली बार मतदान करने वाले नव मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्काउट-गाइड, स्वयंसेवकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी-
मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने में स्काउट-गाइड, छात्र-छात्रा स्वयंसेवकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के मार्गदर्शन, कतार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सहयोग में इनकी सक्रिय भूमिका रही। वहीं मेडिकल टीमों ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

नोट: उपरोक्त आंकड़े मतदान समाप्ति के समय शाम 6 बजे तक सांख्यिकीय प्रकोष्ठ से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित हैं। अंतिम आंकड़ों के संकलन एवं पुष्टि के बाद मतदान प्रतिशत में मामूली परिवर्तन संभव है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE