मंदसौर। आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदसौर डाक संभाग द्वारा डाकघरों के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार में मोबाइल नंबर एवं ई-मेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह विशेष अभियान 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। इसके लिए 10 एवं 11 सितंबर को टोकन वितरित किए जाएंगे। अभियान के दिन 12 सितंबर को सभी आधार केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे।
डाक विभाग नीमच-मंदसौर संभाग के अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर के आधार केंद्र पर पहुंचकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं।
अभियान के तहत मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ, नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना, खोर, मल्हारगढ़, मनासा, रामपुरा एवं जावद सहित विभिन्न डाकघरों में आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।