शहडोल। जब थाने की चौखट पर न्याय की उम्मीद टूट गई, तो एक महिला 120 किलोमीटर का सफर तय कर एसपी कार्यालय पहुंच गई, मामला शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकतें और कपड़े फाड़ने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
देवलोंद थाना क्षेत्र ग्राम चचाई के भुइया बाबा टोला निवासी संगीता नामदेव का आरोप है कि पड़ोसी भूरा पाल घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया, बीच-बचाव करने पहुंची 58 वर्षीय सास सोमवती को भी भुरा पाला ने जमीन पर पटक कर मारपीट किया , जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई और अस्पताल में टांके लगाने पड़े, पीड़िता ने मामले की देवलोंद थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने गंभीर आरोपों पर FIR दर्ज करने के बजाय NCR दर्ज की अपना पल्ला झाड़ लिया, जब थाने की चौखट पर न्याय की उम्मीद टूट गई, तो महिला 120 किलोमीटर का सफर तय कर एसपी कार्यालय पहुंच गई, अब महिला ने एसपी से गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।