BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 11:49 am
KHABAR : दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’, राम मंदिर चंदे पर उठाया सवाल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सनातन और भगवान राम के मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने आगामी 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।


चंदे के दुरुपयोग का लगाया आरोप
प्रेसवार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि जब रामशिला पूजन अभियान चलाया गया था, तब उन्होंने भी उसमें बढ़-चढ़कर योगदान दिया था। हालांकि, अब उन्होंने VHP, संघ और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से राम मंदिर के नाम पर जो चंदा इकट्ठा किया गया था, उसका सही हिसाब नहीं दिया गया और बड़े पैमाने पर चंदे का दुरुपयोग किया गया है। इसी “चंदा चोरी” और सनातन के वास्तविक स्वरूप को सामने लाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।


जनता से यात्रा में शामिल होने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने वाले सभी रामभक्तों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ में भारी संख्या में शामिल हों। इस यात्रा से जुड़ने और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए दिग्विजय सिंह ने एक विशेष क्यूआर कोड (QR Code) और आवेदन फॉर्म भी जारी किया है, जिसके जरिए लोग यात्रा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE