खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के ग्राम भट्टयाण में पिछले 30 वर्षों से निवास कर रहे थे त्यागी महात्मा का आज सुबह 5 बजे इनका देव लोक गमन हो गया इनकी आयु 70 वर्ष थी।
बताया जा रहा है कि गुरुजी मूल रूप से मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले थे, लेकिन पिछले तीन दशकों से भट्टयाण गांव स्थित त्यागी आश्रम में रहकर प्रभु भक्ति में लीन थे। वे सभी भक्तों को जय सीताराम बोलते रहते थे।वे हमेशा रामचरितमानस का पाठ करते रहते थे और ग्रामीणों को धर्म व सत्संग का मार्ग दिखाते थे। गुरु जी की 3 साल से तबीयत खराब थी।
उनके सरल स्वभाव और त्यागी जीवन के कारण पूरे क्षेत्र में उन्हें काफी सम्मान प्राप्त हुआ। उनके देवलोक गमन की खबर से भट्टयान सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में ग्रामीण आश्रम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह पूरी जानकारी भक्त कैलाश राठौड़ द्वारा दी गई।