BREAKING NEWS
KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 4:33 pm
BIG NEWS : शराब माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद गरजा बुलडोजर, 5 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, मकान और गोदाम जमींदोज, पढे़ खबर

Share On:-

सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने के कड़े निर्देशों के बाद सागर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिले के बंडा क्षेत्र में अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा ‘बुलडोजर एक्शन’ शुरू कर दिया है।


5 ठिकानों पर एक साथ चला बुलडोजर
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और जिला प्रशासन की भारी मौजूदगी में शराब माफियाओं के करीब 5 प्रमुख ठिकानों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से निर्मित किए गए आलीशान मकानों, बाउंड्रीवॉल और गोदामों को बुलडोजर और पोकलेन मशीनों की मदद से जमींदोज किया जा रहा है।


मनीष, चंद्रभान और आशीष पर बड़ा एक्शन
बंडा में अवैध शराब कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी मनीष, चंद्रभान और आशीष की बेनामी और अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कर और बिना अनुमति के बनाए गए इन ठिकानों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और शराब के भंडारण के लिए किया जा रहा था।


भू-माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद सागर जिले में हुई इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं, भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE