शिवपुरी। आज राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गणेश चतुर्थी के 12 दिनों तक शहर में मांस-मटन की दुकानें बंद रखने की मांग की। संगठन ने धार्मिक माहौल, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान का हवाला देते हुए प्रशासन से इस संबंध में आदेश जारी करने की मांग की है।
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा करते हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं।
संगठन ने कहा कि उसकी मांग किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं है। इसे धार्मिक आस्था, स्वच्छता और शिवपुरी की सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान से जुडी मांग बताया गया है।
संगठन ने गणेश उत्सव के दौरान शहर में स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और नगर पालिका से भी कार्रवाई की मांग की है।