BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 6:19 pm
KHABAR : सरपंच पति और सेक्रेट्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले की जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत इंदार में सरपंच पति रामसेवक परिहार और रोजगार सचिव अवधेश रघुवंशी पर लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामवासियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीणों ने दोनों पर लगाए गए आरोपों को असत्य बताते हुए मामले में ग्रामवासियों के कथन दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।


ग्रामवासियों का कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा षड्यंत्र के तहत पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डालने के उद्देश्य से आरोप लगाए जा रहे हैं। आवेदन में आवास प्लस सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि शासन ने हितग्राहियों को स्वयं के मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया था। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि पैसे लेकर सर्वे कराने का दबाव बनाया जा रहा था तो हितग्राही स्वयं मोबाइल से आवेदन क्यों नहीं करते। आवेदन में 6 सितंबर और 8 सितंबर को की गई शिकायतों में रकम को लेकर अलग-अलग बातें सामने आने का भी दावा किया गया है। 


ग्रामीणों ने आवेदन में पंचायत द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी आरोपों की वजह बताया है। उनका दावा है कि करीब 140 बीघा शासकीय भूमि को 25-30 परिवारों से मुक्त कराकर गौशाला निर्माण कराया गया। इसके अलावा शासकीय तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाकर जीर्णाेद्धार कराने तथा अन्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास किए गए। ग्रामवासियों ने कलेक्टर से शिकायतकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों के कथन लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्र हितग्राहियों के नाम आवास प्लस सूची से बाहर नहीं किए जाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE