BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 6:46 pm
KHABAR : चार लोगों को नई जिंदगी देंगे भोपाल के विकास, ब्रेन हैमरेज के बाद 6 दिन से एम्स में भर्ती थे, परिजन ने अंगदान का फैसला लिया, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। 53 वर्षीय विकास चौधरी अपने अंगों से चार लोगों को नई जिंदगी देंगे। छह दिन पहले उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। तभी से वे एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद गुरुवार को उनके अंगों को दान करने का फैसला परिजन ने लिया था। अंगों को पूरे सम्मान के साथ चौन्नई, इंदौर और भोपाल के अस्पतालों में भेजा गया।


शहर के बाग सेवनिया इलाके में रहने वाले विकास चौधरी को 4 सितंबर को अचानक ब्रेन हैमरोज हो गया था। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।


चिकित्सकीय जांच और निर्धारित प्रक्रिया के बाद 8 सितंबर को उन्हें डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया। यह परिवार के लिए बेहद दुखद और कठिन समय था। अपने प्रियजन को खोने के गम के बीच भी परिजन ने ऐसा फैसला लिया, जिसने मानवता की मिसाल कायम कर दी। उनके भाई राजेश चौधरी, बहन वीणा चौधरी, भतीजे प्रतीक चौधरी, बेटे मासूम चौधरी समेत परिजनों ने अंगदान करने का फैसला लिया। शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भोपाल में ही होगा।


गार्ड ऑफ ऑनर दिया
गुरुवार को विकास चौधरी का हार्ट, लिवर और दोनों किडनी दान की गई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने गार्ड ऑफ आर्नर भी दिया। भतीजे प्रतीक ने बताया कि चाचाजी के अंगों के माध्यम से अन्य जरूरतमंद मरीजों को जीवन का अनमोल अवसर मिल सकता है। इसलिए परिवार ने अंगदान करने का फैसला लिया।


चौन्नई में हार्ट, इंदौर में लिवर-भोपाल में किडनी
प्रतीक ने बताया कि चाचा जी का हार्ट चौन्नई, लिवर इंदौर और किडनी भोपाल के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है। ताकि, जरूरतमंदों को नई जिंदगी दी जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE