शहडोल । शिक्षा के मंदिर में चोरों ने ऐसा धावा बोला कि विश्वविद्यालय का इमरजेंसी ट्रांसफार्मर ही खोलकर ले गए, मामला शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के नवलपुर परिसर का है, जहां चोरों ने 1600 KVA के ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके अंदर कीमती पार्ट्स, कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर लिया, वारदात के बाद ट्रांसफार्मर का लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के नवलपुर परिसर के विद्युत सबस्टेशन में लगे 33/11 KV के 1600 KVA ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया,चोरों ने 1600 KVA के ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके अंदर कीमती पार्ट्स, कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर लिया, वारदात के बाद ट्रांसफार्मर का लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। विद्युत व्यवस्था खराब होने पर जांच की गई तो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त मिला और उसके अंदर का कीमती सामान गायब था,सहायक प्राध्यापक डॉ. बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(e) और 324(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल कर रही है।