मंदसौर। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने ग्राम बर्डिया बरखेड़ा, सीतामऊ में दबिश देकर आरोपी लिमसिंह पिता शंभुसिंह राजपूत के कब्जे से 14 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब जब्त की।
इसी प्रकार मंदसौर शहर में ढाबों की चेकिंग के दौरान यारों का ढाबा से वीरेंद्र पिता कैलाशचंद्र तथा कृषि मंडी स्थित रोड से कुलदीप पिता तेजसिंह के कब्जे से कुल 28 पाव देशी मदिरा जब्त की गई।
मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
जिला आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध रूप से मदिरा की बिक्री, परिवहन एवं संग्रहण पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।