BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 7:06 pm
BIG NEWS : साइबर हेल्प डेस्क के पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण, थाने स्तर पर त्वरित समाधान पर जोर, एसपी राजेश व्यास ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के सभी पुलिस थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के बेहतर संचालन और साइबर अपराधों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिसकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में आयोजित प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की उपस्थिति में साइबर सेल के कर्मचारियों ने थाना स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क में पदस्थ पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने और प्रारंभिक सहायता के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा थाना स्तर पर ही उसे उचित मार्गदर्शन एवं त्वरित सहायता मिल सके। विशेष रूप से वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में शिकायत को समय पर 1930 और cybercrime.gov.in पर दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की दी जानकारी-
प्रशिक्षण के दौरान साइबर सेल के कर्मचारियों ने NCRP, SANCHAR SAATHI, CIAR, SAMANVAY, CEIR, CYBER POLICE PORTAL, MRM और GRM सहित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रेजेंटेशन एवं लाइव डेमो के माध्यम से पुलिसकर्मियों को बताया गया कि इन पोर्टल का उपयोग साइबर अपराध की शिकायतों के निराकरण के साथ-साथ अपराधों के अनुसंधान को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए किस प्रकार किया जा सकता है।

पुलिसकर्मियों को शिकायत प्राप्त होने के बाद की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई, तकनीकी माध्यमों के उपयोग तथा महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों को समूह बनाकर अलग-अलग टास्क भी दिए गए, ताकि सीखी गई तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा सके।

पहले भी दिया जा चुका है प्रशिक्षण-
पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना के बाद 23 मई 2026 को साइबर सेल के कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद 24 एवं 25 अगस्त 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में देश के प्रसिद्ध साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा द्वारा निरीक्षकों, उप निरीक्षकों एवं साइबर हेल्प डेस्क में कार्यरत कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड और अन्य गंभीर अपराधों के अनुसंधान में उन्नत एवं नवीनतम तकनीकों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया था।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 10 सितंबर को थाना स्तर पर पदस्थ साइबर हेल्प डेस्क कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

एसपी ने कहा- पीड़ित को मिले त्वरित समाधान
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों को निर्देश दिए कि साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी तकनीकी रूप से दक्ष होकर प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विभिन्न पोर्टल का बेहतर उपयोग कर साइबर अपराध के पीड़ितों को त्वरित सहायता और समाधान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध की शिकायत लेकर थाने पहुंचता है तो उसकी शिकायत पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर साइबर सेल से संपर्क कर तकनीकी मार्गदर्शन लिया जाए, ताकि पीड़ित को समय पर सहायता मिल सके।

प्रशिक्षण लगातार जारी रहेगा-
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि नीमच पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सक्षम और दक्ष बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। जिले में साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शाबेरा अंसारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद हर्ष राठौर सहित साइबर सेल नीमच के कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE