चित्तौड़गढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 11 सितंबर को चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, कपासन एवं अकोला नगरीय निकायों में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार प्रयोग करने के लिए निर्धारित पहचान दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें, ताकि पहचान सत्यापन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि मतदाता अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 11 वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं-
आधार कार्ड।
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) / मनरेगा कार्ड।
बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक।
श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड।
ड्राइविंग लाइसेंस।
पैन कार्ड।
भारतीय पासपोर्ट।
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।
केंद्र अथवा राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।
सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र।
यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी।
वैधता अवधि वाले दस्तावेज निर्धारित अवधि तक ही मान्य
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पहचान स्थापित करने के लिए उपर्युक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में यदि किसी दस्तावेज पर वैधता अवधि अंकित है, तो संबंधित पहचान पत्र उक्त निर्धारित अवधि तक ही मान्य होगा। उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दौरान अपना वैध पहचान दस्तावेज साथ लेकर आने की अपील की है।
मतदाताओं की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित-
डॉ. मंजू ने बताया कि मतदान से संबंधित किसी भी समस्या, जानकारी अथवा सहायता के लिए जिला एवं संबंधित नगरीय निकाय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मतदाता आवश्यकता होने पर निम्न दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
चित्तौड़गढ़ जिला कंट्रोल रूम : 01472-244923
कपासन कंट्रोल रूम : 01476-230223
बड़ी सादड़ी कंट्रोल रूम : 01473-264240
निंबाहेड़ा कंट्रोल रूम : 01477-221543
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने तथा 11 सितंबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है।