मनासा। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत जिले में पोषण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को परियोजना मनासा में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी किरण कामदार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों को कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सभी ने बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को स्वस्थ एवं सुपोषित बनाने तथा सही पोषण, पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ‘सही पोषण- देश रोशन’ का संदेश देते हुए पोषण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।