भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के विवादित बयान पर डॉक्टर संगठन नाराज है। मेडिकल टीचर एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा है। अभय मिश्रा ने जो आरोप लगाए इसे लेकर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है। डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा कि चिकित्सीय पेशे पर अपमानजनक बर्दाश्त नहीं है।
सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के विवादित बयान को लेकर डॉक्टर एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर डॉक्टर संगठन ने एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा है। जिसमें अभय मिश्रा के बयान को पूरी तरह से निराधार और चिकित्सा विभाग की गरिमा के खिलाफ बताया है। डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा कि बना तथ्यों के इस तरह का घिनौना आरोप लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के आरोप लगाना संपूर्ण डॉक्टर समुदाय की निष्ठा और ईमानदारी पर हमला है। वहीं संगठन ने अभय मिश्रा से सार्वजानिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है।
अभय मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा था कि ‘संजय गांधी हॉस्पिटल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर करती है तो पोस्टमार्टम कक्ष में अगर उसके परिवार के लोग खड़े नहीं रहते और खड़े रहने के लिए पैसा देना पड़ता है, तो डेड बॉडी के साथ वहां रेप किया जाता है।