BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 2:23 pm
KHABAR : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में धांधली, योग्यता सूची नजरअंदाज कर पांचवें नंबर की उम्मीदवार को दी नियुक्ति, पढे़ खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। जिले के जनपद पंचायत चांवरपाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कौड़िया में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर हुई भर्ती प्रक्रिया गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। नियमों को ताक पर रखकर चयन करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित आवेदिका ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।


क्या है पूरा मामला?
कौड़िया गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसमें स्थानीय पांच युवतियों ने आवेदन किया था। जारी की गई मेरिट लिस्ट में खुशबू मेहरा का नाम दूसरे नंबर पर था। भर्ती नियमों के अनुसार, यदि पहले स्थान पर चयनित उम्मीदवार नौकरी ज्वाइन नहीं करती है, तो स्वतः ही दूसरे नंबर के उम्मीदवार को नियुक्ति दी जानी चाहिए। कौड़िया केंद्र पर भी यही स्थिति बनी, जहां पहले नंबर पर चयनित युवती ने नौकरी ज्वाइन नहीं की। नियमानुसार इस पद पर खुशबू मेहरा की नियुक्ति होनी तय थी, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी उपेक्षा करते हुए सूची में पांचवें नंबर पर आई एक अन्य युवती को नियुक्ति दे दी।


इस मनमानी और धांधली से परेशान होकर खुशबू मेहरा ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की है। वहीं, जब इस पूरे मामले को लेकर जिले की कलेक्टर के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दूसरे नंबर की काबिल उम्मीदवार को उसका हक कब मिलता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE