BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 2:43 pm
KHABAR : फार्म हाउस में अमरूद-चिया सीड की खेती, कलेक्टर-एसपी और सीईओ ने देखीं अमरूद, केला, गुलाब सहित कई फसलें, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने 15 एकड़ में बने किसान सुकीर्ति जैन के फार्म हाउस का निरीक्षण किया।


कटनी-बिलहरी रोड पर मन्नी मोड़ के पास स्थित फार्म हाउस में अमरूद, केला, गुलाब, सहजन, आंवला, मूसली और चिया की खेती की जा रही है।


वर्मी कंपोस्ट और सोलर प्लेट का इस्तेमाल
फार्म हाउस में खेती के साथ वर्मी कंपोस्ट और सोलर प्लेट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने यहां अलग-अलग फसलों की खेती और कृषि प्रबंधन के तरीकों की जानकारी ली।


अलग-अलग फसलों से खेती में विविधता
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फसल उत्पादन और आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी ली। फार्म हाउस में अलग-अलग फसलों के जरिए कम जगह में बेहतर उत्पादन लेने के तरीकों को भी देखा गया।


कलेक्टर बोले- दूसरे किसानों को मिल सकती है सीख
कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग दूसरे किसानों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE