BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 5:53 pm
KHABAR : उज्जैन का लाल आशीष बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, अखिल भारतीय स्तर पर की 18वीं रैंक हासिल, जुलूस निकाल कर किया स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। शहर के युवा आशीष सिंह जादौन भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। उज्जैन के इस बेटे युवा आशीष सिंह जादौन ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उज्जैन का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 18वीं रैंक हासिल की। आशीष को चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अधिकारी के रूप में कमीशन मिला। उपलब्धि पर शहर में पूर्व सैनिकों और शहर के नागरिकों ने लेफ्टिनेंट आशीष का स्वागत, सम्मान किया।


पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भव्य सम्मान समारोह
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा लेफ्टिनेंट आशीष का भव्य सम्मान समारोह रखा गया। इससे पूर्व अंबर कॉलोनी, हनुमान नाका स्थित उनके निवास से कार्यक्रम स्थल तक आशीष व उनके माता-पिता को खुली जीप में बैठाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान नागरिकों ने पुष्पवर्षा की व फूल मालाओं से सम्मान किया। समारोह में उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष कमल सोनी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति, कलावती यादव आदि मौजूद थे।


पिता भी सेवानिवृत्त सूबेदार
आशीष सिंह जादौन मुश्किल परीक्षा के बाद भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने है। आशीष ने अपने सैन्य करियर के प्रथम एवं द्वितीय दोनों प्रयासों में SSB द्वारा अनुशंसित (Recommended) होकर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की तथा अखिल भारतीय स्तर पर 18वीं रैंक (AIR-18) प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों, पूर्व सैनिकों एवं शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। आशीष के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अजय सिंह जादौन भी भारतीय थल सेना में लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं दे चुके है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE