खरगोन। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में बैंकिंग कामकाज बंद रहा। बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों से जुड़े 150 से ज्यादा कर्मचारी राधावल्लभ मार्केट में एकत्र हुए और नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और PLI (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) की खामियां दूर करने की मांग की।
5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग
यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग लंबे समय से लंबित है। डिजिटल बैंकिंग बढ़ने और काम का बोझ लगातार बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों को ज्यादा दिन काम करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और भारतीय बैंक संघ (IBA) से इस मांग पर जल्द फैसला लेने की मांग की।
मिथुन रावत ने कहा कि 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से अटकी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि काम के बदलते स्वरूप को देखते हुए इस व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए।