रामपुरा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में My Bharat पोर्टल के अंतर्गत ‘Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2027’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों, युवा नेतृत्व की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों ने ‘Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2027 Quiz’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों, राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व तथा विकसित भारत से संबंधित ज्ञान को परखा गया। प्रतियोगिता के लिए 350 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का वर्तमान भागीदार भी है।
कार्यशाला एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।