BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 6:56 pm
KHABAR : जीरन में लहसुन एवं संतरा फसल पर कृषक संगोष्ठी आयोजित, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक उत्पादन तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन और रोग नियंत्रण की दी जानकारी, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

जीरन। कलेक्टर, नीमच के निर्देशानुसार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत सामुदायिक भवन, जीरन में लहसुन एवं संतरा फसल विषय पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में आत्मा से पुरुषोत्तम बोहरा एवं विजय अंजना, उद्यानिकी विभाग से रावी एवं संदीप प्रजापति, पशुपालन विभाग से संदीप शर्मा एवं संदीप जैन, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. सी.पी. पचौरी, डॉ. श्याम सिंह एवं डॉ. जे.पी. सिंह, मत्स्य पालन विभाग से बालकिशन, कृषि विभाग से जिला अधिकारी दिनेश मंडोलई तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने किसानों को लहसुन एवं संतरा फसल की आधुनिक उत्पादन तकनीक, उन्नत किस्मों, पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित गतिविधियों में अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और प्रश्नों पर विशेषज्ञों से चर्चा की, जिनका समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना, गुणवत्तापूर्ण फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन आत्मा योजना, जिला नीमच के सौजन्य से किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE