BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 7:20 pm
KHABAR : स्वामित्व अधिकार अभिलेख अभियान की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, 17 सितंबर से ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होगा स्वामित्व दस्तावेजों का पंजीयन, फार्मर रजिस्ट्री में सितंबर अंत तक 65 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 17 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहे स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आईटीआई रामपुरा में पटवारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना के पंजीयन कार्य में हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पटवारी स्वयं हितग्राहियों से समन्वय कर आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाना है। शिविरों में पटवारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सितंबर के अंत तक प्रगति 65 प्रतिशत से कम नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पटवारियों एवं तहसीलदारों को 30 सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

ग्राम पंचायत स्तर पर व्यवस्थित होगा पंजीयन-
एडीएम बी.एस. कलेश ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर से ग्राम पंचायत स्तर पर स्वामित्व दस्तावेजों का पंजीयन व्यवस्थित रूप से शुरू किया जाए। शिविर स्थलों पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, नेटवर्क और वाई-फाई सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पटवारियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन प्रक्रिया का गंभीरता से पालन करने को कहा।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं ड्रोन सर्वे के आधार पर भूखंडों के कानूनी मालिकाना हक से संबंधित पंजीकृत संपत्ति दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्वामित्व दस्तावेज का पंजीयन निःशुल्क है। प्रक्रिया के तहत भूस्वामी एमपी ई-सर्विस के माध्यम से आवेदन करता है, जिसके बाद पटवारी द्वारा सारा ऐप के माध्यम से सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही की जाती है।

पंजीयन प्रक्रिया में भूस्वामी एवं गवाहों की जानकारी, आधार ई-केवाईसी, वीडियो रिकॉर्डिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं ई-साइन सहित निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं। ई-साइन पूर्ण होने के बाद आवेदन पंजीयन के लिए प्रस्तुत किया जाता है और पंजीयन पूर्ण होने पर पंजीकृत डीड उपलब्ध कराई जाती है।

आईटीआई की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण-
प्रशिक्षण के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आईटीआई रामपुरा के विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों एवं कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण एवं ट्रेड संबंधी जानकारी ली तथा प्रशिक्षकों से उपस्थिति, उपलब्ध संसाधनों, मशीनरी और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने मशीनरी एवं उपकरणों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण संसाधनों को आवश्यकतानुसार बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयड़िया, आईटीआई प्राचार्य एच.एस. परिहार एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE