नीमच। मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-28 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में 63 विभिन्न कौशलों में भाग लिया जा सकता है। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक युवा स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल के माध्यम से 15 सितंबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
प्रतियोगिता युवाओं को अपने कौशल को पहचान दिलाने और बेहतर अवसरों तक पहुंच बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।